Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हथियार तस्कर के खिलाफ क्राईम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही

क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने एक हथियार तस्कर को पकड़कर उसके पास से अवैध 04 देशी कट्टे व 02 राउण्ड किये जप्त

🔴 पकड़े गये आरोपी से 315 बोर के 04 देशी कट्टे मय 02 राउंड एवं एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी07-एनजे-4314 को किया जप्त।

ग्वालियर। 07.11.2024 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 07.11.2024 को क्राईम ब्रांच ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मुकेश चौहान नाम का व्यक्ति काले रंग की स्प्लेण्डर मोटरसाइकल क्रमांक एमपी07-एनजे-4314 से अवैध हथियार की तस्करी हेतु सिरोल पहाड़िया के पास आने वाला है। उक्त मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे को क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त हथियार तस्कर के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में एएसपी अपराध श्री आयुष गुप्ता(भापुसे), डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर के बताये स्थान थाना सिरोल क्षेत्र में स्थित सिरोल पहाड़िया के पास हथियार तस्कर के खिलाफ कार्यवाही हेतु भेजा गया, जहां पर एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का पीठ पर काले रंग का पिट्ठू बैग टांगे खड़ा दिखा और पास में ही उसके स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल खड़ी थी। उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम की उपस्थिति का अहसास होने पर उसके द्वारा दौड़ लगा दी जिसे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा दौड़कर घेराबंदी कर पकड़ा। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश सिंह चौहान पुत्र राजबहादुर सिंह चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिरगवां तहसील मेहगांव जिला ग्वालियर हाल गुना बायपास गौशाला के पास शिवपुरी का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति की पीठ पर टंगे काले रंग के पिट्ठू बैग को उतरवाकर चेक किया तो उसके अंदर रखे थैले में 315 बोर के 04 देशी कट्टे व 315 बोर के 02 जिंदा कारतूस मिले व पास में खड़ी काले रंग की स्प्लेण्डर मोटरसाइकल क्रमांक एमपी07-एनजे-4314 के बारे में पूछने पर उसने स्वयं की होना बताया। मुकेश सिंह चौहान की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक काले रंग का बैग जिसमें कपडे़ भरे थे और पेन्ट की जेब से एक आसमानी रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन मिला। उपरोक्त हथियार तस्कर का उक्त कृत्य धारा 25/27 आयुध अधिनियम के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से बरामद 315 बोर के 04 देशी कट्टा व 315 बोर के 02 जिंदा कारतूस एवं काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकल क्रमाक एमपी07-एनजे-4314 को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में अप0क्र0 89/24 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उससे अवैध हथियारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार तस्कर: मुकेश सिंह चौहा न पुत्र राजबहादुर सिंह चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिरगवां तहसील मेहगांव जिला ग्वालियर हाल गुना बायपास गौशाला के पास शिवपुरी।

जप्त हथियार व मशरूका: 315 बोर के 04 कट्टे मय 02 राउंड एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी07-एनजे-4314 कीमत लगभग 70,000/- रुपये।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार, उप निरी. दिव्या तिवारी, सउनि दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर. अजय शर्मा, प्र.आर. मनोज एस., आर पवन झा, आर गौरव परमार, आर सुमित शर्मा, आर रणवीर शर्मा, आर आशीष शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।