Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना मोहना पुलिस की गश्त के दौरान की गई कार्यवाही
वाहन चेकिंग के दौरान पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटर साइकिल के चालक पर न्यायालय से हुआ 14500/-रू का जुर्माना

ग्वालियर 07.11.2024 । पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा विगत माह त्यौहारों के मद्देनजर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में वाहनों की पैदल भ्रमण कर वाहनों की आकस्मिक चेकिंग कर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था और खासकर पटाखे की आवाज निकालने वाले बुलेट मोटर साइकिल की धरपकड़ कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान द्वारा अधीनस्थ समस्त थानों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी घाटीगांव श्री शेखर दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक रशीद खान के नेतृत्व में मोहना पुलिस के द्वारा दिनांक 18.09.2024 को गश्त के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-07-के-1313 को पटाखे फोड़ते हुए तेजी व लापरवाही से चलाते हुए देखा गया, पुलिस टीम द्वारा उक्त बुलेट सवार को रोककर चेक किया गया तो वाहन चालक शराब के नशे में पाया गया था। पुलिस द्वारा उससे ड्राइविंग लाइसेंस और बुलेट मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके परिणाम स्वरुप बुलेट को इस्तगासा क्रमांक 02/24 धारा 112/183(1),129/194क, 130(1)/177,130(3)/177,185,3/181 एमबी एक्ट में विधिवत जप्त किया गया। थाना मोहना पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में आज दिनांक 7.11.2024 को आरक्षक मनीष तिवारी के द्वारा इस्तगासा प्रस्तुत किया गया। जिसकी सुनवाई करते हुए माननीय न्यायधीश महोदय ने बुलेट मोटर साइकिल चालक हरजोत उर्फ प्रिंस सरदार निवासी नंदपुर बड़ागांव मोहना जिला ग्वालियर पर 14500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अनाधिकृत हूटर लगे वाहन, सही नम्बर प्लेट न होना, काली फिल्म आदि के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक राशिद खान, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक मनीष तिवारी, आरक्षक रवि यादव, आर अमित, आरक्षक कल्याण रावत, आर थान सिंह, आर रोहित शिवहरे की सराहनीय भूमिका रही।