सुनील कांकर की रिपोर्ट
9407290759
किन्नर समाज का महासम्मेलन आयोजित, शहर में एक साथ सैकड़ों की संख्या में सडक़ों पर दिखाई दिया किन्नर समाज


भिण्ड। किन्नर समाज का महासम्मेलन भिण्ड में लंबे अर्से बाद आयोजित हुआ, जिसमें पूरे भारत वर्ष से किन्नर समाज के लोग एकजुट हुये, इसकी तैयारी तीन माह से चल रही थी, तभी आज कलश यात्रा के साथ पूरे शहर में किन्नर समाज के लोग सडक़ों पर झूमते हुये चले, तो लोगों ने कई जगह इनका स्वागत सत्कार किया।
जानकारी के अनुसार पूरे भारत के किन्नर समाज के लोग भिण्ड में आज एकजुट हुये और सभी ने सुबह 11 बजे से किन्नर रथ रैली मंशापूर्ण हनुमानजी से प्रारम्भ की जहाँ, सभी किन्नर समाज के लोगों ने मंशापूर्ण हनुमानजी के दर्शन किये व सात किलो के लगभग का वजनी घंटा चढ़ाया और 51 हजार रूपये भी मंदिर प्रबंधन को भेंट किये, यह रैली उसके बाद परेड चौराहा, सदर बाजार, गोल मार्केट, राज टॉकी वाली गली, महावीर गंज होते हुये मेेला ग्राउण्ड पहुँची उसके बाद कोतवाली से सीधे संस्कृति मैरिज गार्डन पहुँची, जहाँ पूरे कार्यक्रम में पूजन पाठ, हवन, कलश यात्रा, नृत्य गायन हुये।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है