Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस ने सिरोल क्षेत्र से दो स्मैक तस्करों को पकड़कर उनके पास से लगभग 10 लाख रूपये कीमत की 98 ग्राम स्मैक की जप्त

पकड़े गये आरोपी सतीश उर्फ भूरा शर्मा के खिलाफ ग्वालियर जिले के थाना ग्वालियर एवं जनकगंज सहित जिला भिण्ड एवं मुरैना में 15 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

ग्वालियर। दिनांक 08.11.2024 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दौराने कार्यवाही पुलिस को तकनीकी सहायता एवं जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल क्षेत्र में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर बेचने के लिये आने वाले है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उक्त सूचना पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना सिरोल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एएसपी अपराध श्री आयुष गुप्ता,भापुसे, डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच श्री अजय सिंह पंवार एवं थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया के द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना सिरोल पुलिस की संयुक्त टीम को थाना सिरोल क्षेत्र में कादम्बरी तिराहा, नैनागिर-सौसा रोड पर वाहनों की चेकिंग हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को एक काले रंग की बिना नम्बर की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे आते हुए दिखे, जिन्हें चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने वहां से गाड़ी वापस कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके उक्त दोनों संदिग्धों को पकड़ा तथा संदिग्ध होने से नाम पता पूछा तो मोटर साइकिल चालक द्वारा अपना नाम रीतेश सोनी पुत्र राममिलन सोनी उम्र 20 साल निवासी पढरी थाना गोदन जिला दतिया हाल धनीराम का बाडा थाना किलागेट ग्वालियर तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सतीश उर्फ भूरा पुत्र रमेशचन्द शर्मा उम्म्र 42 साल निवासी ग्राम मवई थाना रिठौरा कला मुरैना हाल धनीराम का बाडा थाना किला गेट ग्वालियर का होना बताया। संदिग्धों की तलाशी लेने पर रीतेश सोनी की दाहिनी जेब से एक प्लास्टिक की पोलीथिन मंे भूरे रंग के बर्फी जैसे टुकडे रखे मिले तथा एक रीयलमी का काले रंग का एन्ड्रोइड फोन मिला तथा सतीश उर्फ भूरा शर्मा की तलाशी ली तो दाहिनी जेब में एक प्लास्टिक की पोलीथिन में भूरे रंग के बर्फी जैसे टुकड़े रखे मिले तथा एक सिलवर रंग का इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा, एक काले रंग का आईटेल कम्पनी का कीपैड फोन मिला। संदेहियों से मिले भूरे रंग के बर्फी जैसे टुकडों को चेक किया गया तो प्रथम दृष्टया स्मैक होना पाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा साक्षियों के समक्ष तौल कराने पर आरोपी रीतेश सोनी से बरामद भूरे रंग के अवैध मादक पदार्थ स्मैक जैसे टुकडों का बजन 45 ग्राम होना पाया गया तथा आरोपी सतीश उर्फ भूरा शर्मा से बरामद भूरे रंग के अबैध मादक पदार्थ स्मैक का बजन 53 ग्राम होना पाया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनांे आरोपीगणों से कुल 98 ग्राम अबैध मादक पदार्थ स्मैक को जप्त किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रूपये है। आरोपीगणों का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से थाना सिरोल में अप0क्र0 225/24 पंजीबद्ध कर आरोपीगण रीतेश सोनी व सतीश उर्फ भूरा शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी सतीश उर्फ भूरा शर्मा एक शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ थाना ग्वालियर में 11, थाना जनकगंज में 01, गोहद जिला भिण्ड में 01 एवं जिला मुरैना के अम्बाह एवं सिविल लाइन थानों में 01-01 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट एनडीपीएस एक्ट, चोरी के प्रकरण दर्ज है।

गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्कर:-
(1) रीतेश सोनी पुत्र राममिलन सोनी उम्र 20 साल निवासी पढरी थाना गोदन जिला दतिया हाल धनीराम का बाडा थाना किलागेट ग्वालियर
(2) सतीश उर्फ भूरा पुत्र रमेशचन्द शर्मा उम्म्र 42 साल निवासी ग्राम मवई थाना रिठौरा कला मुरैना हाल धनीराम का बाडा थाना किला गेट ग्वालियर

बरामद मशरूका:- 98 ग्राम स्मैक अंतरराष्ट्रीय कीमती लगभग 10 लाख रूपये एवं एक रीयलमी कंपनी का एन्ड्रोइड फोन, एक आईटेल कम्पनी का कीपैड फोन, एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा, एक बिना नम्बर की स्प्लेण्डर बाइक।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी अपराध श्री अजय सिंह पंवार, थाना प्रभारी सिरोल निरी0 आलोक सिंह भदौरिया, क्राइम ब्रांच टीमः- उनि0 शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर0 मुकेश चौहान, प्र.आर. हरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सुमित शर्मा, आर. रणवीर शर्मा, साइबर सेल से प्र.आर. धर्मेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह चौहान, मनोज कुमार भारद्वाज थाना सिरोल टीमः- उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़, उप निरीक्षक राधेश्याम, प्रआर बलवीर, आर महेश, आर मातादीन, आर बलराम की सराहनीय भूमिका रही।