Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

पुलिस ने चेकिंग में एक तस्कर को पकड़कर उसके पास से अवैध गांजा 03 किलो 400 ग्राम किया जप्त

ग्वालियर। दिनांक 08.11.2024 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध हथियार, अवैध शराब व मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 07.11.2024 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक गांजा तस्कर नीले कलर का थैला लिये रजिस्ट्रार कार्यालय के आसपास गांजा बैचने की फिराक में घूमते हुए देखा गया है। मुखबिर की उक्त सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्कर को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में एएसपी अपराध श्री आयुष गुप्ता,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार तथा सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार एवं इंचार्ज थाना प्रभारी विश्वविद्यालय उप निरीक्षक संजू यादव के द्वारा क्राईम व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम को रजिस्ट्रार कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर गेट नं. 04 के पास गांजा तस्कर को पकड़ने के लिये लगाया गया। दौरोन वाहन चेकिंग पुलिस टीम को एक व्यक्ति नीले कलर का थैला लटकाये हुए रजिस्ट्रार कार्यालय तरफ से आता दिखा, जिसने पुलिस चेकिंग देखकर वापस भागने का प्रयास किये लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम पप्पू चढार पुत्र धुन्धे चढार उम्र 49 वर्ष नि. ग्राम पलेरा, थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध के पास मिले थैले की तलाशी ली तो उसमें खाकी कलर के टेप के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया और तौल कराने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा 03 किलो 400 ग्राम पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया।

पकड़े गये आरोपी का उक्त कृत्य अंतर्गत धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से तस्कर के खिलाफ थाना विश्वविद्यालय में अप0क्र0 392/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार तस्कर:- पप्पू चढार पुत्र धुन्धे उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम पलेरा, थाना पलेरा जिला टीकमगढ़

जप्त मशरूका:- अवैध मादक पदार्थ गांजा 03 किलो 400 ग्राम कीमती लगभग 27 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार, इंचार्ज थाना प्रभारी विश्वविद्यालय उप निरीक्षक संजू यादव क्राईम ब्रांच टीम- उप निरी. रमाकांत उपाध्याय, आरक्षक रत्नेश राजावत, आर. राहुल दुबे, आर. नवीन पाराशर, आर. जितेन्द्र सिंह थाना विश्वविद्यालय टीम- उनि प्रदीप कुमार, प्रआर. पुष्पेन्द्र भदौरिया, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आर. सुभाष गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।