Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना इन्दरगंज पुलिस की फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के आरोप में फरार 05 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 08.11.2024 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा लंबित महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 08.11.2024 को थाना इन्दरगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अपराध क्रमांक 236/24 धारा 64,127(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में फरार 05 हजार का इनामी आरोपी सूरज रावत थाना जनकगंज क्षेत्र में निम्बाजी की खो में देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल को थाना इन्दरगंज पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर फरार इनामी आरोपी की धरपकड़ करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री अशोक सिंह जादौन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु पुलिस की एक टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। मुखबिर द्वारा बताये स्थान थाना जनकगंज क्षेत्र में निम्बाजी की खो के पास पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति गली में खड़ा हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम को आता देख भागने लगा जिसे मय फोर्स की मदद से घेराबंदी पर पकड़ा गया और नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सूरज रावत (मीणा) पुत्र हेतम सिह रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम सुनवाई विजयपुर श्योपुर हाल निवासी सत्यनारायण की टेकरी ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ की गई, जिसने जुर्म स्वीकार किया। पकड़ा गया आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। थाना इन्दरगंज पुलिस द्वारा पकड़े गये इनामी आरोपी को अपराध क्रमांक 236/24 धारा 64,127(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

ज्ञात हो कि फरियादिया कु. मानसी(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल निवासी ग्वालियर ने थाना इन्दरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11.07.2024 रात्रि करीबन 12.30 बजे कमरे में सो रही थी, तभी सूरज रावत कमरे में आया और दरवाजे की कुटी अन्दर से बन्द करके मेरे साथ गलत काम किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना इन्दरगंज में आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध धारा 64,127 (2) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट का पाया जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार इनामी आरोपी:- सूरज रावत (मीणा) पुत्र हेतम सिंह रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम सुनवाई विजयपुर श्योपुर हाल निवासी सत्यनारायण की टेकरी ग्वालियर

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, उनि० पायल शर्मा, प्र०आर० सतोष सिंह तोमर, प्र०आर० रामबाबू सिंह, आर० नीरज यादव, आर० धर्मेन्द भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।