Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लंबित गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण के लिये करने होंगे प्रभावी प्रयास: आईजी ग्वालियर

🔴 जमानत पर जेल से बाहर आये आदतन अपराधियों द्वारा अपराध की पुनरावृत्ति एवं जमानत शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी जमानत निरस्ती की कार्यवाही कराई जावे।
🔴 फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए।
🔴 राजपत्रित अधिकारी अपने अधीनस्थ थानों में जाकर समय-समय पर मीटिंग लेकर लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के प्रयास करें।
🔴 आदतन अपराधियों की गुण्डा और हिस्ट्रीशीट फाइल तैयार की जाए और जेल से जमानत पर छूटकर आये आरोपियों की कार्यप्रणाली पर सतत निगरानी रखी जाए।

ग्वालियरः 09.11.2024- आज पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर श्री अरविंद सक्सेना,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की लंबित गंभीर अपराधों एवं जमानत निरस्ती के प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,(भापुसे) सहित अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल, अति. पुलिस अधीक्षक(देहात) श्री निरंजन शर्मा एवं जिले के समस्त सीएसपी, एसडीओपी उपस्थित रहे।

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने लंबित गंभीर अपराधों तथा भादवि के त्रिवर्षीय तुलनात्मक आंकड़ों की समीक्षा की और उपस्थित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को लंबित गंभीर अपराधों में प्रभावी प्रयास सुनिश्चित कर उनका शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और कहा कि वह अपने-अपने अनुभाग में ऐसे अपराधियों को चिन्हित करें जो दीगर जिले से आकर ग्वालियर में अपराध घटित कर रहें हैं। बैठक में आईजी ग्वालियर ने आदतन अपराधियों की गुण्ड़ा और हिस्ट्रीशीट फाइल खोलने के लिये पुलिस अधिकरियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा उन्होने जेल से जमानत पर बाहर आये आदतन अपराधी जिनके द्वारा अपराध की पुनरावृति एवं जमानत शर्तों का उल्लंघन किया गया है, उनकी जमानत निरस्ती की कार्यवाही हेतु न्यायालय को आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में आईजी ग्वालियर ने कहा कि जिले में हो रही फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाए। बैठक में उनके द्वारा होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बाद लोगों द्वारा रोड पर चक्का जाम जैसी स्थिती निर्मित की जाती है जिससे आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसी स्थिति निर्मित होने से पूर्व प्रभावी कार्यवाही की जाए और दुर्घटना ग्रस्त जगहों को चिन्हित कर वहॉ प्रभावी प्लान बनाये जाये, ताकी होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके इस संबंध में निर्देश दिये गये। आईजी ग्वालियर ने पुलिस अधिकारियों को गंभीर घटना होने पर तत्काल नाकाबंदी प्लान को प्रभावी रूप से लागू करने के भी निर्देश दिये और कहा कि सभी राजपत्रित अधिकारी अपने अधीनस्थ थानों में जाकर समय-समय पर मीटिंग लेकर लंबित गंभीर अपराधों, मर्ग, गुम इंसान की समीक्षा कर उनके यथाशीघ्र निराकरण के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जेल से छूटकर आये संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की कार्यप्रणाली पर बारीकी से नजर रखी जाए और बैठक में उनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की सतत समीक्षा करने एवं उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये। आईजी ग्वालियर ने बैठक में उपस्थित सभी अति0 पुलिस अधीक्षक से कहा कि आप लोग चुनौती पूर्ण मामलों की स्वयं मॉनीटरिंग करें एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दें। थानों में आने वाले पारिवारिक मामलों में उनकी काउंसलिंग कराकर झगड़े सुुलझाने के प्रभावी प्रयास किये जावें। उन्होने कहा कि छेड़छाड करने वाले एवं नकबजनी के अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। बैठक में आईजी ग्वालियर ने लंबित हत्या के प्रकरणों का शीध्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये।