
ग्वालियर 10 नवम्बर 2024/ केदारपुर रेल्वे क्रॉसिंग पर नई स्ट्रीट लाइट लग गई है। यह स्ट्रीट लाइट जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर लगी है। इस क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने वाट्सएप के माध्यम से प्रभारी मंत्री श्री सिलावट से यह स्ट्रीट लाइट लगवाने का आग्रह किया था। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने इस संबंध में तत्काल नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की और वहां पर नई स्ट्रीट लाइट लगवा दी।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा