
मौक़े पर पहुँचे एसडीओपी बेहट व थाना प्रभारी में गुड सेमेरिटन योजना के तहत 5000 रुपये नगद ईनाम दिलाने के लिए एसपी ग्वालियर को दिया प्रतिवेदन।
ग्वालियर दिनांक 10.11.2024। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ सम्मान की भावना से काम कर रही है। शासन की गुड सेमेरिटन योजना के तहत दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये नगद ईनाम दिया जाता है। इस योजना के तहत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के द्वारा समाज के जागरूक व जवाबदेह नागरिकों के अच्छे कार्यों की हौंसला अफजाई हेतु नगद ईनाम दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और थाना प्रभारियों को भी विगत दिनों ली गई बैठक मेें इस योजना के तहत प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया था।
विगत रात्रि में बेहट क़स्बे के प्रवेश से पहले मंडी के पास एक कार चालक का भैंस से एक्सीडेंट हुआ, जिसमें कार चालक को गंभीर चोट आई और भैंस भी घायल हो गई। मौक़े पर गाँव वाले एकत्रित हो गए जिसमें से गूँजना गाँव के मुरारी यादव अपनी ऑटो क्रमांक एमपी07-आरए-7680 से घायल कार चालक को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले गया। ऑटो चालक मुरारी यादव की संवेदनशीलता की पूरे गाँव ने सराहना की। पुलिस के पहुँचते ही घायल अस्पताल जा रहा था जिस पर एसडीओपी बेहट श्री संतोष पटेल व थाना प्रभारी बेहट पूरन शर्मा भी मौक़े पर पहुँचे और ऑटो चालक के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए गुड सेमेरिटन योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले को तत्काल अस्पताल पहुँचाने वाले को शासन की ओर से नगद 5000 रुपये का इनाम देने की योजना है। गुड सेमेरिटन योजना के तहत 5000 रुपये नगद ईनाम दिलाने के लिए ऑटो चालक का एसपी ग्वालियर को प्रतिवेदन भेजा गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है