Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

टीकाकरण महाअभियान, इस महायज्ञ इसमें वैक्सीन लगवाकर सभी लाभ लें-एसडीएम

अम्बाह–एसडीएम राजीव समाधिया ने अम्बाह वासियो से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की है श्री समाधिया ने टीकाकरण महाअभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए अम्बाहवासियों से अपील की है उन्होंने कहा है कि यह अभियान मानव जाति के लिए एक महायज्ञ है। इसमें वैक्सीन लगवाकर हम सबको इसे सफल बनाना है। उन्होंने जनता का आव्हान करते हुए कहा कि 25 और 26 अगस्त को चलाये जा रहे महाअभियान में प्रथम और दूसरी डोज वैक्सीन लगाई जा रही है यह अभियान आज बुधवार को भी चलाया जाएगा

श्री समाधिया ने कहा है कि सरकार ने कोरोना की इस महामारी से देश की जनता को सुरक्षा चक्र देने के लिए सभी को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इलाके में वैक्सीनेशन अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान से हम अपने परिवार और समाज की रक्षा करने में योगदान दे सकते हैं। हम सब भारतीयों के लिए सबको सुरक्षा देने का एक बेहतरीन मौका है सभी को वैक्सीन लगाने से सभी लोग सुरक्षित होंगे।

श्री समाधिया ने अपील की है कि हम सब अपने और अपने परिवार को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगवायें। सही मायने में वैक्सीन का पूरा प्रभाव लेना है तो हमें दोनों ही डोज लगवाने होंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए तय समय-सीमा में दोनों ही डोज लगवायें। अपने परिवार, अपने मोहल्ले, आसपास रहने वाले सभी लोगों को प्रेरित करें कि वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकें।