Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना इंदरगंज पुलिस की फरार इनामी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही
हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 02 हजार रूपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 14.11.2024 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 13.11.2024 को थाना इंदरगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाने के अपराध क्रमांक 239/2023 धारा 307,34 भादवि इजाफा 302 भादवि में फरार 02 हजार का इनामी आरोपी माधौगंज क्षेत्र में गुढा में देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल द्वारा थाना इंदरगंज पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त फरार इनामी आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इंदरगंज श्री अशोक सिंह जादौन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गुढा चौराहे के पास जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति घर के बाहर दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को आता देखकर भागने प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध ने पूछाताछ में स्वयं को नौगजा रोड़, शिन्दे की छावनी, लश्कर, ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकडे गये आरोपी से थाने के अपराध सदर में पूछताछ की गई, तो उसके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से इंदरगंज पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना इंदरगंज के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकडा गया आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
ज्ञात हो कि फरियादी सनी पाल, निवासी ग्वालियर ने थाना इंदरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 06.06.2023 को रात्रि में खल्लासीपुरा, शिन्दे की छावनी, ग्वालियर में उसके भाई राज पाल के साथ 05 व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से प्रथम दृष्टया पर अपराध धारा 307,34 भादवि का पाया जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, जिसमें बाद में धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया था।
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, प्र.आर0 राजकुमार राठौर, आर0 धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, नीरज यादव, दीपक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।