Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की चर्चा
ग्वालियर 23 नवम्बर 2024/ शहर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, इसके साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने नगरीय निकाय के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शहर में प्रदूषण की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है इसको नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए। कहीं पर भी कचरा न जले, यह भी सुनिश्चित किया जाए। शहर में धूल के कण काफी हो रहे हैं इसलिए सड़कों पर छिड़काव लगातार किया जाए। शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी समय पर साफ सफाई करें। साफ सफाई करते समय उनके पास सुरक्षा उपकरण एवं मास्क, ग्लब्स आदि भी अवश्य हों, इसका ध्यान रखा जाए। सफाई से संबंधित हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की दिक्कत है। इसकी सघन मॉनीटरिंग की जाए और स्ट्रीट लाइट सुधार का कार्य कराया जाए। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिये सड़कों की रिपेयरिंग का काम भी तेजी से किया जाए। शहर में सीवर ढक्कन बदलने के लिये विशेष अभियान चलाया जाए।