
ग्वालियर 23 नवम्बर 2024/ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड 11 में 77 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड क्रमांक 11 के गोसपुरा नंबर 2 में मानमंदिर टॉकीज से खारा कुआं तक और गोसपुरा नंबर 1 पुरानी सब्ज़ी मंडी के पास हाज़िरा तक एवं डॉ. हरी वाली गली से कारीगरों की बगिया तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपके विश्वास और सहयोग से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। साथ ही कहा कि उप नगर ग्वालियर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अतुलनीय कार्य हुआ है। सिविल अस्पताल हजीरा बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती अनीता (गुड्डू) रत्नाकर, श्री अशोक शर्मा, श्री योगेंद्र तोमर, श्री मायाराम सिंह तोमर, श्री वेदप्रकाश शिवहरे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…