
ग्वालियर 23 नवम्बर 2024/ किसानों को डबरा कृषि उपज मंडी में अपनी उपज बेचने में कठिनाई न हो और उन्हें लम्बा इंतजार न करना पड़े, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा मंडी में स्लॉट व्यवस्था लागू कराई गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्लॉट व्यवस्था के तहत किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर मंडी में खरीदी-बिक्री कराने के निर्देश डबरा मंडी प्रबंधन को दिए हैं।
डबरा कृषि उपज मंडी में लागू की गई स्लॉट व्यवस्था के तहत व्यापारियों के लिये शाम 6 बजे से रात्रि एक बजे तक का स्लॉट निर्धारित किया गया है। इस अवधि में व्यापारी वाहनों में लोडिंग कराकर मंडी से बाहर ले जा सकेंगे। किसानों के लिये रात्रि 2 बजे से सुबह 7 बजे तक का स्लॉट निर्धारित किया गया है। इस अवधि में किसान भाई मंडी में ट्रेक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से अपना अनाज लेकर पहुँच सकेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है