
दुकानदारों व झूला संचालकों को बैठक लेकर दिए गए निर्देश
ग्वालियर 23 नवम्बर 2024/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला को समय पर आयोजित करने के लिए तैयारियां जारी हैं। इस सिलसिले में मेला के दुकानदारों एवं झूला मालिकों के साथ मेला प्रबंधन व जिला प्रशासन के अधिकारियों की अहम बैठक हुई।
मेला प्राधिकरण के सभागार में आयोजित हुई बैठक में दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे सुरक्षा मानकों व मेला के प्रावधानों को ध्यान में रखकर अपनी दुकानें लगाएं। सभी दुकानें समय-सीमा में लगनी चाहिए। इसी तरह झूला संचालकों से कहा गया कि झूला लगाने में सुरक्षा मापदण्डों के साथ कोई समझौता न हो। साथ ही तय की गई दूरी पर झूले लगाए जाएं। बैठक में एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव एवं मेला सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…