आखिर कब खुलेगा सिविल न्यायालय पोरसा में,,,,,
पोरसा,,,,,,
,,,,,,,जिला न्यायालय व जिला प्रशासन उदासीनता की भेंट चढ़ा सिविल न्यायालय पोरसा :-
अभिभाषक संघ पोरसा व आम जनता की मांग पर उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के पोर्टफोलियो जज के माध्यम से वर्ष 2015- 16 मे सिविल न्यायालय पोरसा के लिए भूमि आरक्षित कर सिविल न्यायालय भवन निर्माण हेतु स्टीमेट तैयार करा कर निर्माण राशि स्वीकृत कराई गई ।परंतु ऐस आर रेट बढ़ने के कारण टेंडर प्रक्रिया संपादित नहीं हो सकी और सिविल न्यायालय पोरसा हेतु भवन निर्माण नहीं हो सका।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कई बार पोरसा तहसील के प्रकरणों को पृथक करा कर पोरसा में सिविल न्यायालय प्रारंभ करने का प्रयास किया गया परंतु जिला प्रशासन के द्वारा पोरसा में सिविल न्यायालय संचालन हेतु भवन उपलब्ध न करा पाने के कारण पोरसा में सिविल न्यायालय प्रारंभ नहीं हो सका
इसी अनुक्रम में विगत माहो पूर्व जिला न्यायधीश महोदय मुरेना विशेष न्यायाधीश महोदय मुरेना अपर सत्र न्यायाधीश महोदय अंबाह न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय अंबाह के द्वारा सिविल न्यायालय संचालन हेतु तहसील परिसर पोरसा का निरीक्षण किया गया तदुपरांत भवन अभाव में न्यायलय प्रारंभ ना होने की दीपा अंकित कर माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर को प्रेषित की गई जबकि
अभिभाषक संघ द्वारा स्वयं का अभिभाषक भवन एसडीएम न्यायालय संचालित भवन जो वर्तमान में अभिभाषक कक्ष में ही चल रहा है की जगह सिविल न्यायालय संचालन हेतु देने का प्रस्ताव दिया गया परंतु जिला न्यायालय की उदासीनता के कारण उक्त भवन में सिविल न्यायालय प्रारंभ नहीं किया जा सका
यदि वास्तविक रूप से जिला न्यायालय व जिला प्रशासन आमजन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पोरसा में सिविल न्यायालय प्रारंभ करना चाहता है तो वर्तमान में अन्य शासकीय भवन तहसील परिसर पोरसा में खाली पड़े हुए उक्त भवनों का उपयोग वर्तमान में सिविल न्यायालय संचालन के उपयोग में लिया जा सकता है परंतु राजस्व विभाग माननीय मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा का क्रियान्वयन नहीं होने देना चाह रहा है इस कारण राजस्व विभाग तहसील परिसर में निर्मित भवनों को सिविल न्यायालय के संचालन हेतु प्रदान नहीं कर रहा है
जिला प्रशासन मुरैना जानबूझकर मुख्यमंत्री व विधायक की घोषणा का क्रियान्वयन नहीं होने दे रहा है
उक्त जानकारी -सोमेश सिंह तोमर एडवोकेट अंबाह पोरसा के द्वारा दी गई,,,,,

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..