
ग्वालियर 23 नवंबर 2024/ प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार 24 व 25 नवम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। श्री परमार इन दिवसों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री परमार 24 नवंबर को प्रातः 11 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज की साधारण सभा की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार 25 नवंबर को प्रातः 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। श्री परमार इस बैठक के बाद अपरान्ह 3 बजे सड़क मार्ग द्वारा शुजालपुर जिला शाजापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…