
सरदारपुर से राहुल राठोड़
राजोद – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 24 नवंबर को गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , जोहो कार्पोरेशन के सीईओ श्रीधर वेम्बू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अधिवेशन में विभिन्न विषयों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन के अंतिम सत्र में राष्टीय अध्यक्ष राजशरण शाही ने वर्ष 2024-25 की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें मालवा प्रांत के धार जिले से गौरव साहू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। गौरव साहू ने 2016 से विद्यार्थी परिषद के नगर , जिले ,प्रांत के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर धार जिले में विद्यार्थियों के हित के लिए कई सफल आंदोलन का नेतृत्व किया है। गौरव साहू की नियुक्ति पर धार जिले के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है