
तैयारियों को लेकर स्थानीय समिति की बैठक 6 दिसम्बर को
ग्वालियर 05 दिसम्बर 2024/ तानसेन शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर 6 दिसम्बर को स्थानीय समिति की बैठक बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक दोपहर 12 बजे संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
ज्ञात हो 100वाँ तानसेन संगीत समारोह संगीत की नगरी ग्वालियर में 15 से 19 दिसम्बर तक आयोजित होने जा रहा है। इससे पहले पूर्वरंग “गमक” की श्रृंखला भी ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में चलेगी। जिसमें शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम होंगे।

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?