
ग्वालियर 05 दिसम्बर 2024/ सुर सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में 6 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से “गाँव-गाँव सरकार” अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर लगाया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शिविर में सभी संबंधित विभागों के जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व महाअभियान में चिन्हित सेवायें उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जायेगा। साथ ही शासन से संबंधित लोगों की समस्यायें भी मौके पर निपटाई जायेंगीं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है