
परासिया के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, पूर्व विधायक लीलाधर पुरिया, ब्लॉक अध्यक्ष कमल राय, नपा अध्यक्ष गोविंद बिजौलिया, प्रतिभा सोनी और गगन खंडूजा ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनमें खाद्य सुरक्षा कानून, सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें बसंत मालवीय, मानक बेलवशी, चंद्रभूषण डेहरिया, मुकुल दुबे, नवल सिंह परिहार, स्वप्निल करानिया, मंजू सोनी और कई अन्य शामिल थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है