Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छिंदवाड़ा जिले के पोआमा 15 किलोमीटर की दूरी पर मोरडोगरी मार्ग पर परासिया विधानसभा क्षेत्र के उमरेठ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपड़ा में मनोकामना पूर्ण महादेव भगवान शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में शिव शंकर भोलेनाथ शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी की विशाल प्रतिमा एक साथ विराजमान है इस धाम में नवनाथो अखंड धुंना और ज्योत जलती ही रहती है इस धाम में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राम खिचड़ी का भंडारा किया जाएगा।

गुरु गोरखनाथ धाम के महंत पुजारी श्री चौहान ने कई अहम पदों का निर्वहन करते हुए भी नाथ संप्रदाय के आराध्य देव शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ के प्रति अपनी धार्मिक आस्था के साथ प्रतिदिन बाबा गुरु गोरखनाथ जी की पूजा अर्चना करते हैं यह राम खिचड़ी का भंडारा उन्होंने अपने निवास से वर्ष 2009 से प्रारंभ किया था मंदिर बन जाने के बाद से निरंतर अब मंदिर समिति के द्वारा किया जाता है जो वर्ष 2024 में भी किया जा रहा है।

गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा के पुजारी बुद्धनाथ विक्की चौहान ने कहा बाबा गुरु गोरखनाथ जी की कृपा से हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। इसलिए हमें उनकी शिक्षाओं का पालन करना चाहिए और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करना चाहिए।

इस आयोजन में बाबा गुरु गोरखनाथ जी की पूजा-अर्चना की जाएगी और इसी के पश्चात राम खिचड़ी का भंडारा वितरण किया जाएगा। और दूर-दूर से श्रद्धालु भक्तगण इस आयोजन में शामिल होंगे और बाबा गुरु गोरखनाथ जी की कृपा का अनुभव करेंगे।