Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 03 किलो 99 ग्राम गांजा व नगदी 14,45,200 (चौदह लाख पैतालिस हजार दो सो रूपये व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सहित लाखो का माल जप्त

सीहोर /किरण रांका

जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व व्यापार व अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपुत के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व्दारा दिनांक 31.12.24 को थाना प्रभारी कोतवाली को जरिये विश्वनीय मुखविर सूचना प्राप्त हुई की बड़ी ग्वालटोली गंज मे घनश्याम यादव के घर के पास चम्पालाल यादव पिता दुर्गाप्रसाद नाम का व्यक्ति गांज बेचता है जो कि वर्तमान समय मे गांजे के पुड़िया घर से बेच रहा है जिसके पास मे बड़ी मात्रा मे मादक पदार्थ गांजा हो सकता है । कोतवाली पुलिस व्दारा दबिश दी जाकर एन.डी.पी. एस. के प्रावधानो के तहत कार्यवाही की गई आरोपी चंपालाल यादव पिता दुर्गाप्रसाद आय़ु 42 निवासी फरेला कालोनी बडी ग्वालटोली सीहोर के कब्जे से 03 किलो 99 ग्राम गांजा व नगदी 14,45,200 रूपये व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी क्र. mp37 zc 8580 को जप्त कर आरोपी चंपालाल यादव के विरूध्द् अपराध क्र. 02/2025 धारा 08/20 एन.डी.पी. एस. एक्ट व 111 (3) बी.एन. एस. के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

अपराध का तरीका- आरोपी चंपालाल व्दारा पिछले कई बर्षो से अपनी स्कूटी से अवैध मादक पदार्थ गांजा पूडिया बनाकर बेचा करता था एंव गांजा बेचने से प्राप्त अवैध रूपयो को घर के बगीचे में गड्डा बनाकर गाड कर रखता था आरोपी मादक पदार्थ गांजे की तस्करी ब्रिकी मे संलिप्त होकर विधि विरूध्द कार्य करता था ।

आरोपी चंपालाल यादव पिता दुर्गाप्रसाद आय़ु 42 निवासी फरेला कालोनी बडी ग्वालटोली सीहोर
आपराधिक रिकार्ड
1. अपराध क्रमांक 799/17 धारा 08/20 एन.डी.पी. एस. एक्ट
2. अपराध क्रमांक 713/22 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट 3. अपराध क्रमांक 230/24 धारा 49 ए आबकारी एक्ट
4. अपराध क्रमांक 348/24 धारा 34 आबकारी एक्ट
5. अपराध क्रमांक 531/24 धारा 296 , 115 (2) , 351 (3) बी.एन. एस. 6. अपराध क्रमांक 02/25 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट 111 (3) बी.एन. एस.

सराहनीय भूमिका – नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत , उनि मनोज मालवीय , उनि विक्रम आदर्श , उनि राजेन्द्र उईके . सउनि पतिराम पाटिल , प्र.आर. 33 पंकज यादव .आर. 352 लखन धाकड , आर. 266 चन्द्रभान सेन , प्र.आर. 288 शशीप्रकाश यादव , आरक्षक गौरव मालवीय, सैनिक 100 ब्रजमोहन चौधरी , आर. अभिषेक ( थाना मण्डी ) , आर. 123 विक्रम जाट , आर. 408 हमीर , म. आर. 460 रिकीं हलदार सीहोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।