Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। 03.01.2025 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 03.01.2025 को थाना झांसीरोड पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये किसी बारदात करने की नियत से ग्राम बाले का पुरा के पास खेतों पर अवैध हथियार लिये घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी ने थाना झांसीरोड पुलिस टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक मंगल सिंह पपोल ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बाले के पुरा के पास कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा तथा एक जिंदा राउण्ड मिला। पकड़े गये बदमाश का नाम व पता पूछने पर उसने ग्राम जिंद का पुरा थाना जौरा जिला मुरैना का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउंड।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक मंगल सिंह पपोल, उनि अवधेश कुशवाह, प्र.आर. जयपाल सिंह, आर. रामअवतार, आर. श्याम जाट, आर. कमल राजपूत, आर. राममूर्ति, आर. चालक सुनील बघेल की सराहनीय भूमिका रही।