Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना हजीरा पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही

थाना हजीरा पुलिस ने एक बदमाश को पकड़कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के किया जप्त

ग्वालियर। 15.01.2025 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.01.2025 को थाना हजीरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक लड़का अवैध हथियार लिये किसी वारदात करने की नियत से गणेश गार्डन के पीछे यादव धर्मकांटे के पास इण्डियन पेट्रोल पम्प की गली में बैठा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी ने थाना हजीरा पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को यादव धर्मकाटे के पास इण्डियन पेट्रोल पम्प की गली में मुखबिर के बताये हुलिये का एक लड़का गार्डन की बाउण्ड्री पर बैठकर शराब पीता दिखा, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें एक राउण्ड लोड मिला। पकड़े गये बदमाश का नाम व पता पूछने पर उसने डीडी नगर थाना महाराजपुरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से थाना हजीरा में अप0क्र0 25/2025 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और आरोपी से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउंड।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, प्र.आर. अनिल गुप्ता, आर0 संदीप जाट, श्रीकृष्ण राठौर, अरुण कुमार, अशोक सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।