Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चालान के डर से नहीं, जीवन जीने के लिए पहने हेलमेट
ग्राम घंघरी कला के मेले में कुठला पुलिस का जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ.  संतोष डेहरिया एवं  नगर पुलिस अधीक्षक o श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन में कुठला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों, यातायात संबंधी नियम, महिला अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामो के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज दिनांक 16.1.2025 को ग्राम घंघरी कला जिला कटनी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनसंवाद का

आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि मेघा मिश्रा एवं सउनि तीरथ टेकाम उपस्थित रहे। आपको बता दें कि ग्राम घंघरी कला में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार मेले का आयोजन किया जा रहा है मेले में पहुंच कर कुठला पुलिस ने यह जनसंवाद कार्यक्रम चलाया। इस दौरान ग्रामवासियों

को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई, सड़क यातायात के नियमों का पालन कैसे किया जाए, इस विषय पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी कुठला  अभिषेक चौबे द्वारा अपने उद्बोधन में बहुत बारीकी से जानकारी देते हुए उन्हें यह बताया कि कोरोना महामारी की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु ज्यादा होती है इसका मुख्य कारण लोगों का हेलमेट न पहनना है। सभी लोगों से अपील है कि चालान के डर से नहीं बल्कि जीवन जीने के लिए हेलमेट अवश्य पहनें। उन्होंने कहा कि किस तरह ओटीपी फ्रॉड, साइबर अरेस्ट एवं अनाधिकृत गेम का आज हम सभी लोग शिकार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग बहुत ही सावधानी के साथ करें, किसी भी प्रकार का अपना पासवर्ड या कोई अन्य पिन कोड किसी के साथ शेयर ना करें। हमेशा सावधानी बरतें तथा जो लोग हमारे इर्द-गिर्द हैं, उन सबको भी इसकी जानकारी दें तथा किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान से एवं सामाजिक नुकसान से लोगों को बचाने का प्रयास करें। साथ ही वर्तमान परिवेश जो लोग नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं, उसको ध्यान में रखते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में जानकारी देते हुए, सभी को हमेशा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साइबर क्राइम से बचने के उपाय, बाल विवाह की रोकथाम, यातायात नियमों, और 100 डायल सेवा के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साझा किये गये। इस दौरान सरपंच समंदर सिंह, नरेश पाल एवं संतोष निषाद के अलावा अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।