लोकेशन – आष्टा
रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने किया नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन चुनाव वर्ष 2024 के तहत जिलाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से पार्टी की ओर से नियुक्त जिला चुनाव अधिकारी डाॅ. तेजबहादुरसिंह द्वारा सीहोर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष सीहोर के पूर्व नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा को बनाया गया। श्री मेवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। इसी के चलते नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा अपने साथियों के साथ सीहोर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी गई। श्री मेवाड़ा के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना प्राप्त होने पर पार्टी कार्यालय पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण, नेतागण, जनप्रतिनिधिगण पहुंचे। श्री मेवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, पार्षदगण कमलेश जैन, डाॅ. सलीम खान, रवि शर्मा, तारा कटारिया, अरशद अली, पूर्व पार्षद भगवतसिंह मेवाड़ा आदि द्वारा भी स्वागत कर बधाई दी गई।
आष्टा/किरण रांका*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है