Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 11 फरवरी को बहोरीबंद के उप तहसील कार्यालय बाकल में करेंगे जनसुनवाई

अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

◾कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव मंगलवार 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई के दौरान अनुविभाग बहोरीबंद के उप तहसील कार्यालय बाकल में स्वयं मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

कलेक्टर श्री यादव ने उप तहसील कार्यालय बाकल में मंगलवार 11 फरवरी को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसके पूर्व कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 4 फरवरी को ढीमरखेड़ा के उप तहसील कार्यालय सिलौंडी में पहुंच कर जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर 79 नागरिकों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए थे और इनके निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

जनसमस्याओं और शिकायतों के निराकरण की संवेदनशील पहल करते हुए कलेक्टर श्री यादव ने लोगों के पास खुद जाकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को जानने- सुनने और निराकरण करने का निर्णय लेकर सुशासन के नजरिए से जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन की नजीर पेश की है।

कार्यालय कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर करेंगी जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपर कलेक्टर साधना परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे और लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।