Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

🔳ग्राम पंचायत भवन अमोच मे आदर्श ग्राम बनाने ग्रामीणों ने उठाया कदम .आदर्श ग्राम योजना पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

◾कटनी – आज के आदर्श ग्राम योजना को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पंचायत अमोच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार दहायत के द्वारा की गई जिसमें म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल जी एवं ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह जी एवं मध्य प्रदेश जन की नवांकुर संस्था बड़खेरा जनचेतना समाज सेवी समिति के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार यादव ,सचिव सेक्टर प्रभारी सरजू प्रसाद श्रीवास , कोदू लाल हल्दकार समाज सेवी, विनोद सिंह मेंटर, राकेश दहायत सीएसीएलडीपी छात्र, प्रभुदयाल, अमृत लाल, नारायण सिंह, गुलाब सिंह, सुदर्शन जायसवाल, मुकेश हाल्दकार, परमी चौधरी, अर्चना चौधरी, राजभान हल्दकार अन्य सदस्यो एंव ग्राम वासियों ने भाग लिया।

बैठक में जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल द्वारा ग्राम के समग्र विकास हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण एवं आजीविका संवर्धन शामिल रहे। सभी हितधारकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए,और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक के दौरान डॉ तेज सिंह ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा ताकि गांव आत्मनिर्भर एवं विकसित बन सकें। इस अवसर पर सरपंच जी ने अपनी बात रखी और ग्रामवासियों को जागरूक करने व सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। आवास प्लस 2024 के सर्वे के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय 6 माह, के भीतर प्राथमिक विकास कार्य पूरे किए जाएंगे, और उनकी निगरानी के लिए एक समिति गठित की जाएगी। साथ ही अमोच में राजभान हल्दकार के गौशाला एवं केले की खेती एवं प्रभु दयाल दहायत की 150 आम के लगे बगीचे का भ्रमण किया गया।