Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

◾कटनी – बाकल उप तहसील कार्यालय परिसर स्थित प्रांगण मंगलवार को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का साक्षी बना। जहाँ बाकल और इसके आस पास के गांव से पहुंचे 122 आवेदको की कलेक्टर श्री यादव ने समस्याएं और शिकायतें सुनी और अधिकारियों को समुचित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री यादव ने समस्याए लेकर पहुंचे प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत तौर पर रू-ब-रू हुए और पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ समस्याएं सुनीं।

81 वर्षीय वृद्ध महिला राधा का बनेगा आधार कार्ड

कलेक्टर श्री यादव ने आज यहाँ बाकल उप तहसील कार्यालय परिसर स्थित प्रांगण मे आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम मे उम्र जनित बीमारियो की वजह से व्हील चेयर में पहुंची 81 वर्षीय श्रीमती राधा पंडित के आधार कार्ड बनवाने में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर कर आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। बताया गया कि अधिक उम्र होने कि वजह से राधा पंडित के हाथों की उंगलियों कि रेखाएं घिस जाने कि वजह से बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। जिस पर कलेक्टर श्री यादव ने आँखों की रेटीना के माध्यम से घर पहुंच कर बायोमेट्रिक सत्यापन कर आधार कार्ड बनवाने अधिकारियों को निर्देश दिए।

दिव्यांग रतिनेश को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

ग्राम कुम्हरवारा निवासी दोनों पैरों से अस्थिबाधित दिव्यांग 35 वर्षीय रतिनेश गौंड जनसुनवाई में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग का आवेदन पत्र लेकर पहुंचे थे। जिस पर कलेक्टर श्री यादव ने सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री नयन सिंह को निर्देशित किया कि रतिनेश के अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करें।

नाम सुधार करायें

ग्राम खुर्सी निवासी मुलायम बाई यादव ने जनसुनवाई में अपने आवासीय प्लॉट को संदीप पिता उजयार लोधी के नाम पर पटवारी द्वारा गलत रुप से दर्ज करने की जानकारी दी । मुलायम बाई ने कलेक्टर श्री यादव को बताया की स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी सर्वे के दौरान आवासीय प्लॉट नं. 33 में मेरा परिवार तीन पीढ़ियों से निवासरत है। कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम बहोरीबंद को इस मामले का परीक्षण कर समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

अनियमितता की होगी जांच

आशीष चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने बाकल ग्राम पंचायत में सी सी रोड एवं अन्य निर्माण कार्य और हाट बाजार नीलामी से संबंधित शिकायतों एवं नल जल योजना का सही संचालन ना होने की जानकारी कलेक्टर श्री यादव को दी । जिस पर कलेक्टर श्री यादव ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत बहोरीबंद को परीक्षण के निर्देश दिए।

सीमांकन के निर्देश

जनसुनवाई में ग्राम क्यूलहरा निवासी डीलन सिंह ने आवेदन देने के बाद भी उसकी भूमि का सीमांकन नहीं होने की जानकारी कलेक्टर को दी जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही तहसीलदार को सीमांकन कराने के निर्देश दिए।

कराएं नाली की सफाई

बाकल के ग्रामीणों द्वारा बस स्टैंड में निर्मित 10 वर्ष पुरानी नाली की साफ-सफाई नहीं होने और सीसी रोड सीमेंट कंक्रीट की परत उखड़ने से नाली का पानी सड़क में आने से गन्दगी फैलने की जानकारी दी जिस पर कलेक्टर श्री यादव ने जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ श्री अभिषेक कुमार को ज़रूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।