Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केयर हॉस्पिटल आष्टा में इनर व्हील क्लब द्वारा लगाया गया कैंसर परिक्षण शिविर- डॉ अर्चना सोनी ने महिलाओं में होने वाले कैंसर के बताएं लक्षण के बारे में दी जानकारी

आष्टा/किरण रांका
पूरे विश्व मैं भारत ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा महिलाएं कैंसर की रोगी है।स्तन कैंसर के लक्षण हर महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए इस तरह का आभास होने पर नजदीकी इससे संबंधित डॉक्टर से परामर्श एवं सुझाव जरूर लेवें। इसी के साथ महिलाओं में गर्भाशय कैंसर भी पाया जाता है ,इसके लक्षण मासिक धर्म में बदलाव, मासिक धर्म के बीच में स्पॉटिंग, रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब करने में कठिनाई,पेट में सूजन,थकान और कमजोरी, वजन में अचानक कमी आदि अन्य लक्षण देखने को मिलते हैं।
इसी के साथ और भी विभिन्न प्रकार के महिलाओं में कैंसर पाए जाते हैं।
उक्त बातें इनरव्हील क्लब आष्टा के द्वारा केयर हॉस्पिटल में आयोजित कैंसर प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना सोनी ने कहीं। डॉक्टर अर्चना सोनी ने सभी उपस्थित महिलाओं को कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सावधानियां बरतने के लिए सुझाव दिए। डॉक्टर अर्चना सोनी ने कहा पहले तो ज्यादातर महिलाओं को बेस्ट कैंसर ही होता था ,पर आजकल महिलाओं में साड़ी के कारण भी कैंसर बताया गया है । सर्वाइकल के कारण भी कैंसर होता है ।बहुत सारी जानकारियां डॉक्टर अर्चना सोनी ने सभी उपस्थित महिलाओं एवं क्लब की सभी सदस्यों को और अपने स्टाफ को जानकारी दी और बताया कि हमें इस प्रकार के रोग की पहचान कैसे होती है, किससे हमें बचना चाहिए। यही सब डॉक्टर अर्चना सोनी ने विस्तार से बताया और उनकी जांच भी की ।इस अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष संगीता सोनी,सचिव सुनीता सोनी,डॉ चंदा जैन वोहरा,अर्चना सोनी,विद्या खंडेलवाल ,सुधा सेठिया ,जय बोहरा ,पदमा कासलीवाल आदि उपस्थित थीं।