छिंदवाड़ा जिला के जनपद पंचायत मोहखेड़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हीरावाडी में रॉयल चैलेंजर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें दूर दूर के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लेकर कबड्डी खेले जिसमें ख़जरी डेयरी फाइनल कबड्डी सेवन स्टार क्लब ख़ज़री डेयरी और आदिवासी क्लब कमेटी टीम चौरई बैतूल के बीच बहुत रौचक मुकाबला खेला गया!! जिसमें ख़जरी डेयरी टीम ने जीत दर्ज किया!उसके पश्चात् ख़जरी डेयरी टीम को प्रथम पुरस्कार 11हजार नगद और द्वितीय पुरस्कार चौरई बैतूल आदिवासी टीम को ईनाम 5500 हजार साथ ही मैडल एवं टॉपी वितरण किया गया। इस अवसर पर पांढुरना विधायक मा.निलेश ऊईके जी जनपद उपाध्यक्ष मोहखेड़ श्री ईश्वर वाड़ीवा ललिता चैतराम वट्टी जी (सरपंच) कमलेश उईके रजोला सरपंच सुधीर उईके सुभाष उईके शेलू चिपिया रामचरण डोहरिया सुरेश साहु मनमोहन नर्रे गगन साहु सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सैंकड़ों दर्शक बंधू रहे मौजूद


संवाददाता विनोद साहू की रिपोर्ट

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण