
संवाददाता रामस्वरूप गुर्जर
श्योपुर
प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 16 फरवरी को श्येापुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल एवं विजयपुर विकासखण्ड के भ्रमण पर रहेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल 16 फरवरी को प्रातः 9.15 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्योपुर जिले के कराहल के लिए रवाना होंगे तथा 10.35 बजे कराहल स्टेडियम स्थित हेलीपेड पहुंचेगे, इसके उपरांत 10.45 बजे से 11 बजे तक शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय कराहल में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। प्रातः 11.05 बजे ग्राम पनवाडा के लिए रवाना होंगे तथा आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों के साथ संवाद करेंगे।
इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रातः 11.25 से 12.5 बजे तक ग्राम पनवाडा में शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे, इसके उपरांत पनवाडा ग्राम में हितग्राही के यहां दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर 12.40 बजे हेलीपेड कराहल के रवाना होगे तथा दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम अगरा के लिए रवाना होंगे।
महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दोपहर 1.15 बजे अगरा पहुंचेगे तथा 1.25 बजे से 1.40 बजे तक शासकीय हाईस्कूल अगरा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे तथा स्कूल कैम्पस में पौधरोपण करेंगे। दोपहर 1.40 बजे से 1.50 बजे तक ग्राम पैरा में आंगनबाडी केन्द्र का अवलोकन कर बच्चों से चर्चा करेंगे तथा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। दोपहर 1.50 बजे पैरा से उमरी कला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.05 बजे ग्राम उमरी कला पहुंचेेगे। महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दोपहर 2.05 बजे से 2.35 बजे तक ग्राम उमरी कला में पीएम जनमन आवास योजना के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे तथा योजना के तहत नव निर्मित आवास का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2.35 बजे ग्राम उमरी कला से हेलीपेड स्थल अगरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.50 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर अपरान्ह 3.20 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है