“संवाददाता/पंकज दुबे/मोरडोंगरी/उमरेठ/परासिया”
लोकेशन:तालपिरिया/करला खुर्द “
परासिया जनपद शिक्षा केन्द्र का मोरडोंगरी संकुल केन्द्र के अंतर्गत आने वाला गायत्री विद्या निकेतन स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम,
उक्त कार्यक्रम में प्रथम माँ सरस्वती देवी जी का पूजन उपरांत समस्त मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया,इसके बाद नन्हें – मुन्ने बच्चों द्वारा दिखाई गई शानदार नृत्य कला,
स्कूल के संचालक श्री पुरषोत्तम साहू ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव इस स्कूल में दूसरी बार हुआ है जिसमें छोटे – छोटे बच्चों के जोरदार कार्यक्रम देखने के लिए सभी पालक गण गहरी ठंड में भी बैठे रहे एवं कार्यक्रम का भर पूर आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग देवास जिला से पधारे
डांसिंग मास्टर श्री विरेन्द्र सिसोदिया जी का रहा, उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत तालपिरिया के सरपंच श्री पूनाराम उईके ने किया,
तो वहीं मुख्य अतिथि श्री रविकान्त अवस्थी थाना प्रभारी लावाघोघरी,श्री अजय मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी वन वृत्त छिंदवाड़ा,श्री रूपेश पहाड़े सहायक अभियंता विद्युत वितरण केन्द्र सांवरी बाजार,श्री विजेंद्र सिसोदिया डांसिंग मास्टर देवास,उपसरपंच श्री रामनाथ पवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता जनार्धन एवं पालक गण
उपस्थित रहे मंच संचालन श्री अंशुल जयसवाल द्वारा किया गया तो वहीं आभार प्रदर्शन गायत्री विद्या निकेतन के संचालक श्री पुरुषोत्तम साहू द्वारा किया गया।







More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है