मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
महापौर और कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं
46 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह
कटनी। नगर निगम कार्यालय परिसर का प्रांगण आज गुरूवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 46 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना। जहां आज का नजारा अन्य दिनों से अलग रहा।यहां उत्सवी माहौल में वर और वधू पक्ष के रिश्तेदारों और नातेदारों की चहल-पहल रही।
इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी और कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने वर -वधू को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन और पार्षदगण भी इस आयोजन में सहभागी बने।इस दौरान प्रत्येक नवयुगल को गृहस्थी का सामान खरीदने उपहार स्वरूप 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।इस मौके पर वर-वधू पक्ष को भोजन के लिए लंच पैकेट दिये गये।

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध