आष्टा/किरण रांका
वर्षाे इंतजार के बाद सनातन धर्मावलंबियों का पवित्र महाकुंभ आता है, जिसमें देश सहित अन्य देशों के कोने-कोने से सनातनजन डूबकी लगाने करोड़ों की संख्या में पहुंचते है। नगर की सुख-समृद्धि की कामना लिए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने परिजनों के साथ आस्था की डूबकी लगाते हुए नगर के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने महाकुंभ के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वर्षो के इंतजार के बाद आने वाले महाकुंभ में हर सनातनी को आस्था की डूबकी लगाने अवश्य जाना चाहिए। वहीं श्री मेवाड़ा ने बताया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद भी योगी सरकार द्वारा जो व्यवस्थाएं और सुविधाएं जुटाई है वह सराहनीय योग्य है।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है