Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रिपोर्टर – रवि भन्नारे

लोकेशन – आमला गुबरेल

पूर्व में दर्ज सिपिग्राम की शिकायत पर की ग्राम पंचायत की जांच

ग्राम पंचायत गुबरेल की आम जनता द्वारा बताया गया की सीपीग्राम पर की शिकायत की जांच करने जनपद पंचायत आमला से जांच दल आया है | जिसमे पंचायत इंस्पेक्टर संजय सावरकर, इंजीनियर पियुष कश्यप, ए. ई. विवेक ज़ी एवं उनके साथी मौजूद रहे |

और शिकायत के सभी बिंदुओं के आधार पर जाँच कर पाया की शिकायतकर्ताओं के द्वारा की गई सभी शिकायत सही है

मोक्ष धाम खामढाना के निर्माण कार्य की जांच करने के उपरांत भूतपूर्व सरपंच राजू उइके एवं सचिव योगेश सोनी के ऊपर 40 हजार वसूली योग्य राशि डाली गई |

साथी ही इसी क्रम में शिकायत के बिंदु के अनुसार जाँच दल द्वारा स्वीकृत पशु सेट खामढाना का स्थल निरक्षण किया |

जो की पशु सेट बिना बनाये पंचायत सचिव मनोहर महाले के द्वारा हितग्राही को दिलवाई गई राशी की जांच कर हितग्राही पर 94 हजार वसूली योग्य राशी लिखी गई |

साथ ही हनवत भन्नारे के द्वारा बनाये गए पशु सेट का निरक्षण कर| बनाये गए पशु सेट की प्रशंसा करते हुए पंचायत सचिव और सरपंच को प्रेरित किया की बाकि के हितग्राही से एसे पसु सेट बनवाए जाए |

शिकायत के बिंदुओं के अनुसार मिनी पर्कुलेशन डेम लालढाना में मजदूरों की लगी फर्जी हाजरी की जांच में सत्यता पाई गई| और मजदूरों के द्वारा दिए कथन के अनुसार 14000 रुपयों की राशि, वसूली योग्य रोजगार सहायक होरीलाल उइके के ऊपर डाली गई |

2022 से अप्रूवल पेंडिंग दो पशु सेट का काम चालू करने की सलाह दी गई एवं मस्टर रोल जारी कराए गए |

और साथ ही आम जनता के द्वारा बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत गुबरेल में इतने सालों के बाद अब बनने जा रहा है मोक्ष धाम,
पंचायत इंस्पेक्टर के द्वारा स्वीकृति देने का किया वादा बहुत जल्दी करेंगे काम चालू |

साथ ही पंचायत में चल रहे हितग्राही मूलक कार्य की जानकारी देते हुए आम जनता को अपने हितग्राही मूलक कार्य करवाने के लिए प्रेरित किया गया।