आष्टा/किरण रांका
अखंड ब्राह्मण समाज की एक आवश्यक बैठक शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समाज के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में संपन्न हुई। जिसमें पूर्व समाज अध्यक्ष नवीन शर्मा द्वारा नवीन अध्यक्ष पद के लिए पार्षद रवि शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर बैठक में उपस्थित समाजजनों द्वारा हर्ष व्यक्त कर पार्षद रवि शर्मा को सर्वसम्मति से अखंड ब्राह्मण समाज का नवीन अध्यक्ष चुना गया। पार्षद रवि शर्मा के समाज का अध्यक्ष बनने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चैरसिया, विशाल चैरसिया, हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, व्यापार महासभा अध्यक्ष रूपेश राठौर, सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पंकज यादव, तेजसिंह राठौर, कमलेश जैन सहित ईष्टमित्रों द्वारा बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है