Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैहर पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 8 अंर्तजिला स्तर के जुआड़ी गिरफ्तार, 1 अर्टिगा कार, मोबाईल सहित, 10 हजार रूपये जप्त


घटना का विवरण– दिनाँक 02/03/25 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस चौकी देवी जी, थाना कोतवाली द्वारा ग्राम उदयपुर में, बंधान बरिया पेड के किनारे रेड कार्यवाही करते हुए ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 08 आरोपी गिरफ्तार किये गए। पकडे गए आरोपियों में अधिकतर आरोपी मैहर जिले के बाहरी जिलों के निवासी हैं। पकडे गए आरोपियों के कब्जे से 10330 रुपये नगदी, 104 तास के पत्ते, एक आर्टिगा गाडी कीमती 10 लाख रुपये व 09 नग मोबाइल जप्त किये गए, अंधेरे का फायदा उठाते हुए 06 जुआडी मौके से फरार हो गये है। जिनकी तलाश जारी है। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 192/25 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया गया । सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आदतन आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – –
(1) शीतल प्रजापति पिता हुकुम चन्द्र प्रजापति उम्र 52 वर्ष निवासी गांधी वार्ड पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर
(2) ताजबेग पिता हुसैन बेग उम्र 27 वर्ष निवासी मौलाना वार्ड पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर
(3) युसूफ खान पिता आयुबखान उम्र 27 वर्ष निवासी मौलाना वार्ड पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर
(4) विनोद विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी विनोभा भावे वार्ड पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर
(5) निजाम खान पिता वाहिद खान उम्र 47 वर्ष निवासी मौलाना वार्ड पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर।
(6) गुलाम हसनैन पिता गुलाम दस्तगीर उम्र 40 वर्ष निवासी ईश्वरीपुरा वार्ड जामा मस्जिद थाना सिटी कोतवाली कटनी
(7) तुफैल अहमद पिता समी अहमद उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र.08 पुरानी वस्ती किला चौक मैहर थाना कोतवाली मैहर
(8) जितेन्द्र दुबे पिता उमादत्त दुबे उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 12 पुरानी बस्ती चौरसिया मोहल्ला मैहर थाना कोतवाली मैहर

जप्ती मशरूका –
10330 रुपये नगदी व 104 तास के पत्ते तथा एक नग आर्टिका गाडी कीमती 10 लाख रुपये व 09 नग मोबाइल