सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर-सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत सेमल्या मे 20 लाख के विकास कार्यो का भूमिपुजन किया। विधायक ग्रेवाल द्वारा प्राथमिक विद्यालय सेमल्या मे 3.50 लाख के अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक विद्यालय बाण्डीखाली के 3.50 लाख के अतिरिक्त कक्ष, ग्राम केरिया के 13 लाख की लागत से आंगनवाडी भवन का भूमिपुजन किया। साथ ही स्कुल फलिया सेमल्या मे पेयजल टैंकर प्रदान किया। ग्राम पंचायत सेमल्या के विद्यालयो मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं आंगनवाडी भवन की विगत कई समय से मांग की जा रही थी विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विकास कार्यो का भूमिपुजन कर विद्यार्थियो एवं ग्रामीणो को सौगात प्रदान की। भूमिपुजन कार्यक्रम मे सरपंच कैलाश भूरिया, सचिव गजानंद कुमावत, दिलीप भूरिया, इन्दर तडवी, बुच्छा भाबर, सुखराम भुरिया, गलिया गुण्डिया, राजेश भुरिया, भारतसिंह भुरिया, मांगीलाल भुरिया, कन्नु भुरिया, बापू भुरिया, महेश भुरिया, भमरसिंह डामर, कैलाश मेडा, नाना भगत, कालु बाथु आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


More Stories
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*