सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर -सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानो द्वारा सहकारी संस्थाओ से लिए गए ऋण जमा करने की समयसीमा 28 मार्च 2025 से बढाकर 30 अप्रैल 2025 करने की मांग रखी। पत्र मे बताया गया है कि प्रदेश मे सहकारी संस्थाओ से जिन किसानो ने 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया है उन्है 28 मार्च 2025 तक ऋण की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए है किसान वर्ग रबी की फसल मुख्यत गैहु बेचकर ही कर्ज जमा करता है वर्तमान मे 15 मार्च 2025 से गैहु की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ हुई है लेकिन होली एवं रंगपंचमी के अवकाश होने से एवं कई स्थानो पर समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र प्रारंभ नही होने से किसान समर्थन मूल्य पर अपने गैहु का विक्रय नही कर पाए है जिससे किसानो के पास ऋण राशि जमा करने हेतु राशि उपलब्ध नही है। क्योकि किसानो की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि ही है। वर्ष 2024 मे भी ऋण जमा करने की अंतिम दिनांक 30 अप्रैल 2024 थी। इसलिए प्रदेश मे समर्थन मूल्य पर गैहु की समय पर खरीदी नही होने से किसानो के हित मे सहकारी संस्था का ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 से बढाकर 30 अप्रैल 2025 की जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है