Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


/संवाददाता/पंकज दुबे/छिंदवाड़ा/उमरेठ/परासिया/मोरडोंगरी

लोकेशन:छिंदवाड़ा

सांसद की पहल पर निर्माण कार्यों के लिए मिली 21 लाख 77 हजार की स्वीकृति
छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की 8 अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य हो सकेगा। सांसद की पहल पर निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही इन आंगनवाड़ी भवनों का अधुरा पड़ा निर्माण कार्य पूर्ण हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरीलड्डू क्रमांक 01, खैरीभुताई, मेढ़कीताल, पिपरियावीरसा, माल्हनवाड़ा क्रमांक 02, थांवरीकलां क्रमांक 02, भाजीपानी क्रमांक 02 एवं भैसादंड क्रमांक 02 में विगत 2018 से आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य अपूर्ण पड़ा हुआ था। इन क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए इन अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए मांग की थी। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू ने संबंधित विभागों को सम्पूर्ण जानकारी के साथ पत्र प्रेषित कर अपूर्ण भवनों का शीघ्र निर्माण कार्य कराने के लिए पत्र प्रेषित किया था। जिसके आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने उक्त क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों को 21 लाख 77 हजार की राशि स्वीकृत कर दी है। जिससे जल्द ही इन अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य हो सकेगा। आंगनवाड़ी भवनों में निर्माण कार्य होने से इन क्षेत्र के बच्चों एवं अभिभावकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उक्त राशि स्वीकृत किये जाने पर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती प्रियंका बंटी पटेल, श्रीमती साक्षी गोलू चौधरी, श्रीमती अंबिका गेंदसिंह वानखेड़े, कमलनाथ पटेल, राजकुमार अहिरवार सहित अन्य जनपद सदस्यों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
इन अपूर्ण आंगनवाड़ियों के लिए स्वीकृत हुई राशि
छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरीलड्डू क्रमांक 01 के लिए 2 लाख, खैरीभुताई के लिए 3 लाख 76 हजार, मेढ़कीताल के लिए 4 लाख 15 हजार, पिपरियावीरसा के लिए 3 लाख 14 हजार, माल्हनवाड़ा क्रमांक 02 के लिए 2 लाख 40 हजार, थांवरीकलां क्रमांक 02 के लिए 1 लाख 39 हजार, भाजीपानी क्रमांक 02 के लिए 3 लाख 50 हजार एवं भैसादंड क्रमांक 02 के लिए 1 लाख 43 हजार की राशि स्वीकृत हुई है।