स्व. ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाएगी भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के शिल्पी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मतिथि 30 अगस्त, जन्माष्टमी से उनके जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार संगठन पर्व के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी के नेतृत्व में आयोजित किए जायेंगे। वहीं, स्व. ठाकरे की जयंती
पर 30 अगस्त को भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 11 बजे तक संपन्न हो जाएगा। इसके उपरांत प्रातः 11 से 11.50 बजे तक वक्ताओं द्वारा स्व. ठाकरेजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा। 11.50 बजे से प्रदेश कार्यालय में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ होगा। नगर के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। इसके साथ ही नगर के प्रत्येक मंडल एवं बूथ केन्द्रों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा एवं स्व. ठाकरे जी को पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।
-दिनेश जाटवा
इरफान अंसारी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है