मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये

उज्जैन । मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सुबह 10:40 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन किया तथा श्री महाकालेश्वर भगवान की आरती में सम्मिलित हुए।
पूजन-अभिषेक श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प. संजय शर्मा एवं पं. प्रमोद शर्मा द्वारा सपन्न करवाया गया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महामहिम का स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भेट किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन (उत्तर) विधायक श्री पारस जैन एवं मंदिर प्रबंध समिति की सहायक प्रशासक सुश्री पूर्णिमा सिंगी, मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इरफान अंसारी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है