
मल्हारगढ़ में भी सफल रहा वैक्सीनेशन शिविर:- मुस्लिम यूथ फाउंडेशन
कोविड 19 को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से मंसूरी जमातखाना मल्हारगढ़ में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया।
फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा वैक्सीनेशन शिविर के प्रचार-प्रसार से यह शिविर भी सफल रहा। मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा मेडिकल स्टाफ का सम्मान किया और उनके सहयोग पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के सदस्य व क्षेत्रवासियों का कहना है कि शीघ्र ही इस तरह के शिविर के आयोजन की हम शासन-प्रशासन से आशा करते हैं, ताकी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति वेक्सीन से वंचित ना रहे।
इस अवसर पर लियाकत भाई मेव (सदर), हाजी अजीज भाई मंसूरी, न.प.पूर्व उपाध्यक्ष यूसुफ भाई मेव, मो. हुसैन भाई (उर्स सदर), मौलाना सलमान साहब, मौलाना आरिफ साहब, डॉ फ़ाजील मंसूरी, कय्यूम भाई मेव (पूर्व उर्स सादर) ओर मुस्लिम यूथ फाउंडेशन मल्हारगढ़ के आबिद मंसूरी, मोइन मेव ऊर्फ मोनू, शादाब मेव, मोइन मंसूरी, शादाब अली उर्फ सोनू, करीम लाला, इमरान खान, शोएब मेव, शाकिर गौरी तथा अन्य समाजसेवीयों ने उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करवाया।
इरफान अंसारी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है