आनंदम संस्थान पन्ना ने मनाया पृथ्वी दिवस
————-
आनंदम संस्थान पन्ना द्वारा मंगलवार को पवई के शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पक्षियों को दाना पानी रखते हुए राज्य आनंदम संस्थान पन्ना के मास्टर ट्रेनर सतानंद पाठक ने कहा कि हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है। वर्ष 1969 में यूनेस्को द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 मार्च 1970 को इस दिन को प्रथम बार मनाने का निर्णय लिया गया, परंतु बाद में इसमें कुछ परिवर्तन किए गए और 22 अप्रैल के दिन इसे मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
मास्टर ट्रेनर द्वारा अवगत कराया गया कि पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह को समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह पर्यावरण की ओर ध्यान आकर्षित करता है और संरक्षण एवं स्थिरता को बढ़ावा देता है। विदित हो कि पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा पन्ना जिले में पक्षियों को दाना पानी अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामभुवन बागरी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजेश पटेल, मध्यान्ह भोजन प्रभारी जय सिंह, सचिव देवेन्द्र पाठक, समाजसेवी रामाश्रय द्विवेदी, अशोक मिश्रा, मुन्नी पाठक, प्रधानाध्यापक माया खरे एवं सिद्धार्थ सागर भी उपस्थित रहे।
More Stories
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
दक्षिण पन्ना वन विभाग के ग्राम (वन समिति) विकास हेतु प्रयास
16 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी अमानगंज पुलिस के हत्ते चढ़ा