दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए मजदूरी की नवीन दरें निर्धारित
———
कलेक्टर सुरेश कुमार ने श्रमायुक्त म.प्र. शासन इन्दौर की गत 28 मार्च को जारी अधिसूचना के परिपालन में शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल 2025 से मासिक एवं दैनिक वेतन की नवीन दरें निर्धारित की हैं। इसमें परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल है।
अब निर्धारित वेतन दर अनुसार अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को 12 हजार 125 रूपए प्रतिमाह एवं राउण्ड अप कर 404 रूपए दैनिक दर निर्धारित की गई है। इसी तरह अर्द्धकुशल कर्मचारियों के लिए 13 हजार 121 रूपए प्रतिमाह एवं 437 रूपए दैनिक दर, कुशल कर्मचारियों के लिए 14 हजार 844 रूपए प्रतिमाह एवं 495 रूपए दैनिक दर तथा उच्च कुशल कर्मचारियों के लिए प्रतिमाह 16 हजार 469 रूपए एवं 549 रूपए दैनिक दर का निर्धारण किया गया है।
More Stories
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
दक्षिण पन्ना वन विभाग के ग्राम (वन समिति) विकास हेतु प्रयास
16 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी अमानगंज पुलिस के हत्ते चढ़ा