Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्रीय पंचायत दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बेहतर कार्य वाली ग्राम पंचायतों को किया पुरूस्कृत उत्कृष्ट कार्य पर लोक सेवक भी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय पंचायत दिवस
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बेहतर कार्य वाली ग्राम पंचायतों को किया पुरूस्कृत
उत्कृष्ट कार्य पर लोक सेवक भी हुए सम्मानित
——–
राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय जिला स्तरीय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बिहार के मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल के पंचायत दिवस संदेश के संबोधन को भी उपस्थितजनों द्वारा सुना गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पंचायतों का सशक्त होना जरूरी है। हमारे देश में प्राचीन समय से ही पंचायत की परिकल्पना है और यह सदैव महत्वपूर्ण व्यवस्था रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में समस्त पंचायतों को समृद्ध कर गांवों का पुनर्विकास किया जा रहा है। स्थानीय निकायों की मजबूती के लिए भी यह बड़ा कदम है। गांवों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से पंचायतों को सशक्त किया जा रहा है। इससे पंचायत प्रतिनिधि बेहतर तरीके से अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पंचायतों, गावों और किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
जिपं अध्यक्ष ने जिले के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों से बेहतर कार्य के माध्यम से देश और प्रदेश में अव्वल आने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि ग्रामसभा के सशक्त होने से लोकतंत्र भी मजबूत होगा। पंचायतों में महिलाओं की भूमिका और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों व उपायों की जानकारी भी दी। उन्होंने सरकारी योजनाओं व विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन में जिले में प्रथम तथा प्रदेश में द्वितीय स्थान पर चयनित पन्ना विकासखण्ड की रक्सेहा ग्राम पंचायत की सराहना की। इसी तरह पन्ना ब्लॉक की लक्ष्मीपुर एवं गुनौर ब्लॉक की सलेहा ग्राम पंचायत के कार्यों की सरहना करते हुए अन्य ग्राम पंचायतों में भी निरंतर इस तरह के सार्थक प्रयास की अपेक्षा की।
इसके पहले अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि 24 अप्रैल 1995 को पंचायत राज अधिनियम लागू होने के फलस्वरूप इस दिन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, सहायक संचालक वित्त रामप्रताप प्रजापति, परियोजना अधिकारी पियूष मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ आनंद शुक्ला, पुष्पराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार द्वारा किया गया।
उत्कृष्टता पुरूस्कारों का वितरण
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रत्येक विकासखण्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक सहित अन्य कर्मचारियों को उत्कृष्टता पुरूस्कारों का वितरण किया गया। इनमें जनपद पंचायत अजयगढ़ की ग्राम पंचायत बाराकगरेका के सरपंच ठाकुरदीन अहिरवार, भैरहा की अरूण सिंह, तरौनी के सचिव श्याम बिहारी कुशवाहा एवं रोजगार सहायक रावेन्द्र कुमार तिवारी, जैतुपुर के सचिव श्यामाचरण यादव एवं रोजगार सहायक राजेन्द्र कुमार पटेल शामिल हैं।
इसी तरह गुनौर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हिनौती अमानगंज की सरपंच ममता चौधरी, सलेहा की सरपंच रेखा आदिवासी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी रेखा पटेल, उपयंत्री राजनारायण मिश्रा, ग्राम पंचायत जैतूपुरा के सचिव रामनिवास मिश्रा, सरहंजा के सचिव नारायण शुक्ला, कोट के रोजगार सहायक वंशराज राजपूत एवं भटिया के रोजगार सहायक शकील अहमद, जनपद पंचायत पन्ना की ग्राम पंचायत रक्सेहा की सरपंच सैफाली दास, बांधीकला के विक्रम सिंह, दिया के रामशिरोमणि सिंगरौल एवं लक्ष्मीपुर की सरपंच नीलम, रक्सेहा के सचिव रामलगन सेन एवं इटवाखास के नरेन्द्र खरे, कृष्णा कल्याणपुर के रोजगार सहायक कमलेश पाठक एवं रक्सेहा के नारायण चन्द्र सहित रक्सेहा एवं बड़वारा के पंचायत समन्वय अधिकारी क्रमशः हरेश पाठक एवं नीरज श्रीवास्तव, जनपद पंचायत पवई की ग्राम पंचायत पड़वार के सरपंच प्रभुनाथ लोधी एवं सचिव प्रीतम सिंह राजपूत, झांझर की सरपंच निन्नी बाई, ढेसाई के सचिव राजपाल सिंह बुन्देला तथा राजपुर के रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह एवं कुपना के आशीष चौबे तथा जनपद पंचायत शाहनगर की ग्राम पंचायत शाहनगर के सरपंच मनोज कुमार जैन, बोरी के सरपंच मनीष कुमार खरे, तिदुनी के सचिव अजय कुमार त्रिसौलिया, रैपुरा के सचिव मुन्ना राजा बुन्देला, चन्द्रावल के रोजगार सहायक अजय कुमार एवं देवरी की रोजगार सहायक वर्षा शुक्ला को सम्मानित किया गया।