कटनी जिले में भाजपा के 6 मंडल अध्यक्ष घोषित, देखें कहां किसे मिली जिम्मेदारी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने की 6 मंडलों में नवीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, प्रभारी संजय साहू ने दी सभी नवनियुक्तों को बधाई,
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिला कटनी के 6 मंडलों में नवीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने बताया कि बहोरीबंद विधानसभा के कुआं मंडल में मुकेश गर्ग, बड़वारा विधानसभा के बड़वारा मंडल में अनुराग कुमार गुप्ता, ढीमरखेड़ा
मंडल में नरेंद्र त्रिपाठी, मुड़वारा विधानसभा के निवार मंडल में ब्रजनंदन पटेल, विजयराघवगढ़ विधानसभा के सिनगौडी मंडल में प्रमोद सोनी एवं पिपरियाकला मंडल में अरुण पटेल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन जिला प्रभारी संजय साहू टण्डन ने समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गणों को इस दायित्व के लिए बधाई देते हुए संगठन के लिए पूर्ण तन्मयता के साथ जुटने का आव्हान किया।
उन्होनें कहा कि सभी 6 मंडलों में अनुभवी उर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है इनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक गतिशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा