
अपर जिला दण्डाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
ग्वालियर 31 मई 2025/ ग्वालियर में विभिन्न विभागों की आरआरसी के विरूद्ध वसूली एवं रेरा की वसूली के संबंध में लंबित प्रकरणों की समीक्षा अपर जिला दण्डाधिकारी श्री टी एन सिंह ने शनिवार को की। बैठक में जिले के तहसीलदार उपस्थित थे।
अपर जिला दण्डाधिकारी श्री टी एन सिंह ने कहा है कि विभिन्न विभागों की आरआरसी में वसूली के जो प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं उनकी वसूली तत्परता से की जाए। इसके साथ ही जिन प्रकरणों में वसूली कर ली गई है उनका प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही रेरा की वसूली को भी प्राथमिकता से राजस्व अधिकारी करें। न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर जवाब प्रस्तुत करने के लिये सभी संबंधित तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र की वसूली का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि न्यायालय में शासन का प्रकरणों में सही जवाब प्रस्तुत हो सके।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है